गिरडीह, अप्रैल 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अपनी मेधा और परिश्रम के बल पर छोटे शहरों के युवा आज सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। इसी कड़ी में गिरिडीह के अरगाघाट, इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी प्रिंस कुमार सिन्हा पिता अमर कुमार सिन्हा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रिंस का चयन झारखंड व्यवहार न्यायालय में सहायक के पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी है। अमर कुमार सिन्हा के पुत्र प्रिंस शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयासों को दिया है। उन्होंने बताया कि परिवार के मार्गदर्शन और दोस्तों की प्रेरणा ने उन्हें हर मुश्किल मोड़ पर संबल प्रदान किया। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रिंस की यह सफलता उन तमाम युवाओं के लिए एक मिसाल है जो...