निज प्रतिनिधि, अप्रैल 8 -- बिहार के जहानाबाद जिले में छात्र की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल के हॉस्टल में छात्र की हत्या से पहले उसके साथ गैंगरेप हुआ था। कड़ौना थाना क्षेत्र में कनौदी बाइपास के समीप स्थित एक निजी आवासीय विद्यालय में पांच साल के बच्चे की हत्या के मामले में स्कूल संचालक के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृत छात्र के पिता के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में सामूहिक दुराचार के बाद धारदार हथियार से निर्मम हत्या का आरोप लगाया गया है। इस मामले में स्कूल के संचालक तरुण कुमार ऊर्फ गांधी को मंगलवार की शाम जेल भेज दिया गया, जबकि हिरासत में लिये गये स्कूल के शिक्षक व दो महिला कर्मियों को पूछताछ के बाद बॉन्ड पर छोड़ा गया। स्कूल के एक गार्ड को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मृत...