आजमगढ़, जुलाई 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में आर्थिक रूप से कमजोर पिछड़ा वर्ग के परिवारों को बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की तरफ से बीस-बीस हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। अनुदान के लिए आए 15 सौ लोगों के आनलाइन आवेदन का ब्लाक स्तर पर बीडीओ और एसडीएम द्वारा सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन के बाद लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी जाएगी। जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के तहत 2470 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए अब तक सोलह सौ से अधिक आवेदन आए हैं। योजना के तहत लाभार्थी को बीस हजार की राशि बैक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। इसके लिए लाभार्थी की आय एक लाख रुपये सालाना तक होनी चाहिए। आवेद...