बिजनौर, फरवरी 3 -- राजकीय मेडिकल कॉलेज बिजनौर में मंगलवार को भावनाओं और शुभकामनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला। मेडिकल कॉलेज की निवर्तमान प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. उर्मिला कार्या के तीन वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई, वहीं नए प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. तुहिन वशिष्ठ का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित 200 बेड अस्पताल के सभागार में आयोजित विदाई समारोह का माहौल उस समय अत्यंत भावुक हो गया, जब सहयोगियों ने डॉ. उर्मिला कार्या के साथ बिताए समय को याद किया। वक्ताओं ने उनके कुशल नेतृत्व और मेडिकल कॉलेज की स्थापना व विकास में उनके योगदान की सराहना की। कार्यकाल पूरा होने के बाद डॉ. उर्मिला अब मेरठ मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं देंगी। समारोह के दौरान नए कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. तुहिन वशिष्ठ का फूलों के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.