प्रिंसिपल और उनके बेटे पर छात्र से मारपीट का आरोप
आगरा, मई 21 -- सिकंदरा के केके नगर क्षेत्र स्थित बजरंग एजुकेशनल डिफेंस एकेडमी के प्रिंसिपल और उनके बेटे पर छात्र के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र की मां ने बताया कि बेटा एकेडमी के हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रहा है। आरोपितों ने उसे बुरी तरह से पीटा है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। पीड़िता की मां माही चौधरी निवासी दिल्ली की तहरीर पर पुलिस ने प्रिंसिपल और उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की मां माही चौधरी ने बताया कि पिछले पांच-छह दिनों से बेटे से बातचीत नहीं हो पा रही थी। न कोई संपर्क हो पा रहा था। जिस पर उन्हें बेटे की चिंता हुई। वह आगरा एकेडमी पहुंच गईं। जहां उनका बेटा घायल अवस्था में उन्हें मिला। महिला का आरोप है कि बेटे ने बताया कि एकेडमी के प्रिंसिपल और उनके बेटे ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.