उरई, दिसम्बर 17 -- उरई। जिले के कई क्षेत्रों में मिल रही खाद की किल्लत एवं ओवररेटिंग की शिकायतों के मद्देनजर कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वह ओवररेटिंग की शिकायत करें जिससे तत्काल जांच कर कर कार्रवाई की जा सके। साथ ही सभी विक्रेताओं को नियमानुसार बिक्री के निर्देश जारी किए है। मौजूदा समय में खेतों में रबी की फसलें तैयार हो रही हैं। ऐसे में किसानों को यूरिया खाद की ज्यादा आवश्यकता है। कई क्षेत्रों में मिल रही ओवररेटिंग एवं खाद की परेशानी की शिकायतों के मद्देनजर कृषि अधिकारी गौरव यादव ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश जारी किए हैं कि नियमानुसार एवं प्रिंट रेट पर ही खाद की बिक्री की जाए अन्यथा की स्थिति में जांच कर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी किसानों से भी अपील की है कि कहीं पर भी प्रिंट रेट से अधिक लिए जाने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.