प्रयागराज, जुलाई 16 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह में गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डिजि लॉकर के माध्यम से उपलब्ध डिजिटल मार्कशीट का कम उपयोग होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राज्य विश्वविद्यालयों को अब प्रिंटेड मार्कशीट और डिग्री देना बंद करने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। इससे विद्यार्थी डिजिलॉकर से अपने प्रमाणपत्र डाउनलोड कर उपयोग करेंगे और विश्वविद्यालयों का प्रिंटिंग पर होने वाला भारी खर्च भी बचेगा। उन्होंने कहा कि जो छात्र विदेश में प्रवेश ले रहा है उसे दीक्षांत का बगैर इंतजार किए डिग्री प्रदान की जाए। उसकी पूरी जानकारी विश्वविद्यालय जरूर ले। यह भी पढ़ें- गलत मूल्यांकन पर शिक्षक का कटे वेतन : राज्यपाल पदकों का वितरण राज्यपाल ने कहा कि समारोह में 2...