मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरुराज थाना क्षेत्र के बंगरी गांव निवासी प्रिंटिंग प्रेस संचालक संजय कुमार शुक्ला से शनिवार देर शाम हुई लूट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी और थानाध्यक्ष कुणाल कुमार कश्यप ने पीड़ित के परिजनों से घटना की बाबत पूछताछ की। वहीं, मामले की जांच क लिए गठित एसटीएफ ने घटना के समय मोबाइल टावर डंपिंग कर नंबरों को सर्विलांस पर रखा है। संजय ने पुलिस को बताया कि भूमि विवाद को लेकर पड़ोस के एक दबंग व्यक्ति से अदावत चल रही है। घटना के दिन उक्त दबंग कार से उसके घर की रेकी कर रहा था। इस बीच ग्रामीण एसपी राजेश कुमार प्रभाकर ने भी रविवार को घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। बताया संदिग्धों से लगातार पूछताछ जारी है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।...