पटना, मार्च 18 -- बाइपास थाना क्षेत्र के रानीपुर पैजाबा स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में मंगलवार को एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान करीब 80 लाख के अवैध लॉटरी और कूपन जब्त किये गये। पुलिस ने मौके से 18 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसटीएफ और बाइपास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रिंटिंग प्रेस में छापेमारी कर इस गोरखधंधे का पर्दाफाश किया। सड़क किनारे बने मकान में चल रहे प्रिंटिंग प्रेस में विभिन्न राज्यों की लॉटरी की छपाई की जा रही थी और भारी मात्रा में इसका भंडारण भी किया गया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने प्रेस में काम कर रहे 18 लोगों को हिरासत में ले लिया। जिनसे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। छापेमारी के दौरान इलाके में हड़कंप मचा रहा।डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि एसटीएफ की सूचना पर बाइपास प...