प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 30 -- सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन मिल गई, मशीन चलाने वाले चिकित्सक का प्रशिक्षण हो गया लेकिन अभी तक प्रिंटर नहीं मिला। जिससे बगैर प्रिंटर के सीएचसी की अल्ट्रासाउंड मशीन धूल फांक रही है। रोगियों को गंभीर रोगों की जांच के लिए निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर चक्कर लगाना पड़ता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुंडा तहसील स्तरीय चिकित्सालय है। पूरे दिन हर तरह के रोगियों की भीड़ रहती है। पहले यहां अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था रही लेकिन करीब छह वर्ष पहले रेडियोलाजिस्ट राजेश के स्थानांतरण के बाद अल्ट्रासाउंट की जांच पूरी तरह बंद हो गई। अल्ट्रासाउंड जांच में रोगियों को हो रही दिक्कत को देखते हुए अधीक्षक ने स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों से मांग की। समस्या आई कि मशीन होगी तो चलाएगा कौन, कोई विशेषज्ञ नहीं है। विभाग ने उसके समाधान ...