मऊ, मार्च 6 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले फतहपुर मंडाव ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष पद के लिए आठ मार्च को नगर पंचायत के नहर रोड स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मतदान कराया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं और दोनों अपने पक्ष में शिक्षकों को जुटाने में लगे हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए एआरपी समर बहादुर सिंह तथा पूर्व एआरपी रणंजय मल्ल ने बीते 22 फरवरी को नामांकन दाखिल किया था। नामांकन के बाद से दोनों प्रत्याशी शिक्षकों से संपर्क कर समर्थन हासिल करने में जुटे हुए हैं। सूची में शामिल 366 शिक्षक गुप्त मतदान के माध्यम से अपने ब्लॉक अध्यक्ष का चयन करेंगे। मतदान के दौरान सभी शिक्षकों को पहचान के लिए आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...