सीतामढ़ी, फरवरी 26 -- सीतामढ़ी। बाजपट्टी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बीन टोल में औचक निरीक्षण के दौरान कई चौकाने वाला मामला सामने आया है। बुधवार को एमडीएम के जिला समन्वयक पंकज कुमार द्वारा किए गए निरीक्षण में खुलासा हुआ कि विद्यालय में चार दिनों से मिड डे मील बंद था। इतना ही नहीं, नामांकन व वास्तविक उपस्थिति में भी बड़ा अंतर पाया गया। मामले को गंभीर मानते हुए डीपीओ ने प्रधानाध्यापक समेत प्रखंड साधन सेवी से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। बताया गया है कि निरीक्षण में पाया गया कि कक्षा एक से पांच तक कुल 123 बच्चे नामांकित हैं। उपस्थिति पंजी में 21 बच्चों की हाजिरी दर्ज थी, मौके पर 14 बच्चे ही मिले। विद्यालय परिसर में 41 बोरा अनाज रहने पर भी चार दिनों से मध्याह्न भोजन बंद मिला, जिससे योजना के संचालन पर सवाल खड़े हो गए हैं। जांच के दौरान यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.