मधुबनी, मई 10 -- बिस्फी। प्राथमिक विद्यालय दुबियाही में यूथ एवं यूको क्लब का गठन किया गया। क्लब के सदस्यों को ड्रेस, कैप आदि भेंट किया गया। यूको क्लब के सुनील कुमार नोडेल पदाधिकारी जबकि यूथ क्लब के नोडल पदाधिकारी शंभूनाथ कुमार ठाकुर बनाये गये हैं। एचएमटी अर्जुन पासवान एवं शिक्षकों द्वारा यूथ एवं यूको क्लब के सदस्यों को पर्यावरण की रक्षा,साफ- सफाई,जल -जीवन हरियाली,शराब से होने वाले दुष्परिणाम आदि के बारे में जागरूक एवं प्रशिक्षित किया गया। यह भी पढ़ें- प्रावि दुबियाही में यूथ एवं यूको क्लब का गठन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...