लखनऊ, मार्च 24 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कृषि निदेशालय के अधीन प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 2759 पदों पर भर्ती के लिए 22 मई से आवेदन लेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून और संशोधन की तिथि 18 जून है। आवेदन के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) वाले पात्र होंगे। आवेदन ऑनलाइन आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर लिए जाएंगे।आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने मंगलवार को भर्ती संबंधी सूचना जारी की। ऑनलाइन आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 25 रुपये है। पीईटी स्कोर के आधार पर शार्टलिस्ट होने वालों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। कुल पदों में 1692 अनारक्षित, 213 अनुसूचित जाति, छह अनुसूचित जनजाति, 573 अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस के लिए 275 पद हैं। भर्ती के लिए किसी विश्वविद्यालय से कृषि स्नातक उपाधि या कृषि में स्नातक उप...