वाराणसी, सितम्बर 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आयुक्त सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम से संबंधित कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान लखनऊ के लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में मुख्य आयोजन का सजीव प्रसारण देखा गया। सीएम ने निगम के लोगो का अनावरण कर वेबसाइट और पोर्टल का शुभारंभ किया। यहां कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएसएमएई राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि आउटसोर्सकर्मियों के हितों की सुरक्षा, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े प्रावधान मजबूत किए जाएंगे। इसका लाभ लाखों कर्मचारियों को मिलेगा। पिंडरा के विधायक डॉ. अवधेश सिंह, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह और जिला पंचायत प्रशासक पूनम मौर्या ने प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल की सराहना की। यह भी पढ़ें- यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ, कर्म...