बरेली, मई 11 -- इज्जतनगर स्थित इंटरडिपेंडेंट बैप्टिस्ट चर्च में रविवार को मदर्स डे के उपलक्ष्य में विशेष आराधना सभा आयोजित हुई। सभा संचालक सीनियर पास्टर रेव्ह. डॉ. विलियम समुअल ने कहा कि माता परमेश्वर का सर्वोत्तम उपहार है, जो हर परिस्थिति में साथ रहती है। चर्च के बच्चों और युवाओं ने माताओं को फूलमाला पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया। माताओं ने भी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और सुखमय जीवन के लिए प्रार्थना की। बाइबिल पाठ पास्टर राजू भारती ने किया, जबकि विशेष प्रार्थना पास्टर राजेंद्र प्रसाद ने कराई। स्तुति आराधना सारांश सैमुअल ने कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...