फतेहपुर, जनवरी 5 -- खखरेरू।थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण के लिए लालच देकर प्रेरित किया जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की। सुबह करीब 11 बजे रतनपुर गांव निवासी संतलाल के घर पर सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें दो दर्जन से अधिक लोग शामिल थे। आरोप है कि सभा के दौरान हिंदू देवी-देवताओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए ईसाई धर्म की विशेषताएं बताई जा रही थीं। साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि ईसाई धर्म अपनाने से सभी प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिलेगी तथा आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। जानकारी मिलने पर गांव के कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलि...