बेगुसराय, जनवरी 22 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने 31 जनवरी 2026 को सभी प्रारम्भिक विद्यालयों में थीम-हम आप मिलकर करेंगे बच्चों का विकास के आधार पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित करने के सम्बन्ध में पत्र जारी किया है। बिहार के सभी प्रारम्भिक विद्यालयों में वार्षिक कैलेंडर के अनुसार अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस थीम पर अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित कराया जाना महत्वपूर्ण है ताकि प्रत्येक बच्चे के सीखने की क्षमता और सर्वांगीण विकास और प्रगति को उसकी अपनी गति के अनुसार पहचाना और सराहा जा सके। साथ ही, बच्चों को मोबाइल और सोशल मीडिया को सीमित कर उन्हें वास्तविक जीवन जीने की गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहभागी बनाते हुए घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.