जमुई, मार्च 7 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि जिले के सरकारी प्रारंभिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा 12 से 19 मार्च तक ली जाएगी। । पहली पाली दस से 12 बजे तो दूसरी पाली की परीक्षा एक से तीन बजे तक ली जाएगी। इस साल भी पहली और दूसरी कक्षाओं के विद्यार्थियों की मौखिक तो तीसरी से आठवीं कक्षाओं के छात्रों की लिखित परीक्षा ली जाएगी। इस बार खास बात यह कि पहली से आठवीं कक्षाओं की परीक्षा के लिए ई-शिक्षकोष पोर्टल के माध्यम से प्रश्नपत्र उपलब्ध कराएं जाएंगे। जबकि, तीसरी से आठवीं के लिए मुद्रित उतरपुस्तिकाएं बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक निगम लिमिटेड द्वारा उपलब्ध करायी जाएंगी। जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा अर्द्धवार्षिक परीक्षा के मांग के अनुसार ही वार्षिक परीक्षा की उतरपुस्तिका उपलब्ध करायी जाएगी। कदाचारमुक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.