छपरा, मार्च 21 -- छपरा। जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब प्रगति पत्र वितरण की तैयारी तेज कर दी गई है। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आगामी 30 मार्च, सोमवार को सभी विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों को उनका प्रगति पत्र सौंपा जाएगा। वार्षिक परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉपियों का मूल्यांकन फिलहाल सीआरसी (क्लस्टर रिसोर्स सेंटर) स्तर पर कराया जा रहा है। शिक्षकों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी होने के बाद विद्यार्थियों के अंक संकलित कर प्रगति पत्र तैयार किए जाएंगे। इसके बाद निर्धारित तिथि को अभिभावकों की उपस्थिति में इनका वितरण किया जाएगा। गोष्ठी के जरिए बच्चों की शैक्षणिक स्थिति की स्पष्ट जानकारी अभिभावकों तक पहुंचती है। शिक्षा विभाग का मानना है क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.