समस्तीपुर, मार्च 2 -- समस्तीपुर, निज संवाददाता। जिले के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक मूल्यांकन व परीक्षा की तैयारी जिले में प्रारंभ हो गई है। क्लास 1 से आठ में पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए यह मूल्यांकन व परीक्षा होनी है। अगले 12 मार्च से यह शुरू होकर 19 मार्च तक यह चलेगी। इसके लिए परीक्षा प्रोग्राम डीईओ व डीपीओ प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्वशिक्षा को जारी किया गया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने परीक्षा प्रोग्राम के साथ परीक्षा संचालन को लेकर एसओपी जारी किया है। दो पाली में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा होगी। पहली पाली में 10 बजे से 12 बजे तथा दूसरी पाली में 1 बजे से 3 बजे तक होगी। वर्ग 1 -2 में वार्षिक मूल्यांकन होगा जो मौखिक होगा तथा जो विद्यालय के वर्ग शिक्षक पूरा कराएंगे। वर्ग 1 से ...