खगडि़या, जुलाई 12 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के प्रारंभिक स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के स्टूडेंटस की त्रैमासिक परीक्षा आज यानि 13 जुलाई को खत्म हो जाएगी। परीक्षा गत मंगलवार से ली जा रही है। बता दें कि ई शिक्षाकोष एप के माध्यम से प्रश्नपत्र डाउनलोड कर परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा में करीब एक हजार से अधिक प्रारंभिक स्कूलों में करीब साढ़े तीन लाख छात्र व छात्राओं को परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...