पलामू, अप्रैल 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के प्रारंभिक स्कूलों में पिपुल टीचर रेशियो (पीटीआर)संतुलित करने के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों में प्रतिनियोजित शिक्षकों का प्रतिनियोजन तोड़ा जाएगा और शिक्षकों को मूल स्कूल भेजा जाएगा। पलामू में 2363 प्रारंभिक स्कूल संचालित हैं,जहां पर करीब 2.64 हजार बच्चे नामांकित हैं। सबसे खराब स्थिति शहरी क्षेत्र के स्कूलों की है। शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में बच्चों की संख्या काफी कम है,वहीं उसके अनुपात में शिक्षक ज्यादा है। वहीं जिले के कुछ स्कूलों में छात्रों की संख्या अच्छी खासी है,परंतु उस हिसाब से शिक्षकों की कमी है। जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि स्कूलों में पिपुल टीचर रेशिया को ठीक करने के लिए प्रतिनियोजित शिक्षकों का प्रतिनियोजन तोड़ा जा रहा है। जिले में कितने शिक्षक किस स्कूल में और...