जहानाबाद, अप्रैल 8 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। नये शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही जिले में 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देश पर 1 अप्रैल से शुरू हुए 30 दिवसीय राज्यव्यापी नामांकन अभियान को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग अलर्ट मोड में है। लक्ष्य साफ है-पोषक क्षेत्र का एक भी बच्चा नामांकन से वंचित नहीं रहे। अभियान के तहत स्कूलों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, टोला सेवक और विकास मित्र की संयुक्त टीम बनाकर घर-घर सर्वे कराया जा रहा है। छह वर्ष पूरा कर चुके या अगले छह महीने में छह वर्ष के होने वाले बच्चों को प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में नामांकन सुनिश्चित कराने पर विशेष फोकस है। आंगनबाड़ी केंद्रों से भी...