बेगुसराय, मार्च 15 -- बेगूसराय। माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में प्री-प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शनिवार को ग्रेजुएशन डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की रूपरेखा से अवगत कराते हुए बताया गया कि नए शैक्षणिक सत्र की नियमित कक्षाएं 18 मार्च से प्रारंभ होंगी। प्राचार्या डॉ. शीतल ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच अच्छा तालमेल होना बहुत आवश्यक है। निदेशक डॉ. मनीष देवा ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव होती है। उन्होंने कहा कि माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों और ग्रेजुएशन समारोह ने सभी का मन मोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.