भभुआ, मार्च 28 -- पुरानी पाठ्य पुस्तकें जमा होंगे बुक बैंक में, नई किताबें बच्चों में बांटी जाएगी 30 मार्च को स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में मिलेगा परीक्षा परिणाम (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में नामांकित छात्रों से पुरानी किताबें जमा कराने का निर्देश शिक्षा विभाग ने जारी किया है। 30 मार्च को परीक्षा परिणाम जारी होगा। जब बच्चे नये सत्र की पढ़ाई शुरू करेंगे, तब उन्हें किताबों की आवश्यमा होगी। ऐसे में पुरानी किताबों को बुक बैंक में जमा कराई जाएगी। जब विभाग से नई किताबें आवंटित होंगी, तब पुरानी व नई किताबों का वितरण बच्चों के बीच किया जाएगा, ताकि वह पढ़ाई कर सकें। प्रारंभिक एवं सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विकास कुमार डीएन ने जिले के सभी प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों ...