भागलपुर, सितम्बर 20 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में 26 सितंबर को अभिभावक शिक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) महेश प्रसाद ने भागलपुर सदर के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर (सीआरसी) संचालकों को निर्देश जारी किया है। निर्देश में संबंधित सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को संगोष्ठी आयोजित कराने को कहा गया है। संगोष्ठी का आयोजन 'निपुण पथ : पढ़ना, लिखना और गणना' थीम पर किया जाएगा। इसमें बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े विषयों पर अभिभावकों के साथ चर्चा की जाएगी। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रधानों को निर्धारित तिथि पर कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- अभिभावक और शिक्ष...