भागलपुर, मार्च 13 -- जगदीशपुर प्रखंड के सभी प्रारंभिक सरकारी विद्यालय में गुरुवार से वर्ग एक से आठ तक के बच्चों का वार्षिक मूल्यांकन प्रारंभ किया गया। जिसमें प्रथम पाली में वर्ग तीन से आठ के बच्चों का सामाजिक विज्ञान, पर्यावरण और हम विषय का लिखित मूल्यांकन हुआ। द्वितीय पाली में वर्ग प्रथम और द्वितीय का मौखिक हिंदी, उर्दू विषय का मूल्यांकन हुआ। इस दौरान मध्य विद्यालय जगदीशपुर में प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में सभी बच्चों को तिलक लगाकर शुभकामना देते हुए विद्यालय में प्रवेश कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...