दरभंगा, मई 8 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। जिले के ढाई हजार से अधिक सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में नौ मई को अभिभावक- शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) होगी। संगोष्ठी का विषय 'हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी' है। इसका उद्देश्य यह है कि बच्चों के अधिगम एवं विकास की प्रक्रिया में विद्यालय और अभिभावक दोनों महत्वपूर्ण है। इस पीटीएम के माध्यम से सभी अभिभावकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा घर पर पढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण बनाने को प्रेरित करना है ताकि सभी बच्चे आत्मविश्वास के साथ नियमित रूप से विद्यालय आएं और सीखने की प्रक्रिया में भागीदार रह सकें। इसके साथ ही बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर अभिभावकों से चर्चा की जाएगी तथा शिक्षक यह संदेश देंगे कि सभी अभिभावक बच्चों को नाश्ता कराकर ही विद्यालय भेजें। यह भी पढ़ें- प्रारंभिक विद्यालयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.