जमुई, अप्रैल 7 -- झाझा, नगर संवाददाता प्रारंभिक विद्यालयों के कक्षा 03-05 के दो सौ शिक्षकों का 05 दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण दिनांक 07 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक डाइट जमुई में होगा। इस आशय को लेकर बिहार शिक्षा परियोजना, जमुई द्वारा कार्यालय आदेश निकल गया है।राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, पटना द्वारा ई-शिक्षाकोष पर दी गई सूचना के आलोक में प्रारंभिक विद्यालयों के कक्षा 03-05 के शिक्षकों का 05 दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण दिनांक 07 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक डायट जमुई में निर्धारित है। प्रशिक्षण में जिले से कुल 200 शिक्षकों को भाग लिया जाना है। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले शिक्षकों को ई-शिक्षा कोष के माध्यम से टैग किया गया है। सतत व्यावसायिक योजना के तहत जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों को...