वाराणसी, अगस्त 14 -- जक्खिनी। राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान और टीकाकरण संबंधी गोष्ठी संपन्न हुई। मुख्य वक्ता दंतरोग विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति यादव ने छात्राओं को सर्वाइकल और स्तन कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव के उपाय बताए। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) संतोष सिंह ने की। मुख्य वक्ता ने कहा कि प्रारंभिक लक्षणों की पहचान होने से कैंसर का इलाज आसान हो जाता है। उन्होंने टीकाकरण से बीमारी की रोकथाम के उपाय बताए। दंतरोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार श्रीवास्तव ने भी घातक बीमारी से बचाव के उपाय बताए। इस मौके पर प्राध्यापक डॉ. आनंद सिंह, डॉ. योगेश चंद्र पटेल और डॉ. प्रभात कुमार सिंह सहित 70 छात्राएं उपस्थित रही। यह भी पढ़ें- छात्राओं को स्तन और सर्वाइकल कैंसर के बचाव बताए संचाल...