नोएडा, अप्रैल 7 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। यूपी बोर्ड ने इंटर के हजारों छात्रों को राहत देते हुए नौ और 10 अप्रैल को दोबारा प्रयोगात्मक परीक्षा देने का मौका दिया है। इसके लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज होशियारपुर और मिहिर भोज इंटर कॉलेज दादरी को केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि बोर्ड के आदेश पर परीक्षक का नाम, विषय परीक्षा केंद्र का नाम और अध्यापक के विद्यालय का नाम जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करने की तैयारी अंतिम चरण में है। इन परीक्षाओं के अंक तुरंत बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। बोर्ड का लक्ष्य है कि प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रहे छात्रों का परिणाम भी मुख्य परिणाम के साथ ही घोषित किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...