प्रयागराज, मई 20 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने जून-2026 सत्रांत प्रायोगिक परीक्षाओं को लेकर नई डिजिटल व्यवस्था लागू की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समय के बाद भेजे गए अंक अमान्य माने जाएंगे और इसकी जिम्मेदारी संबंधित परीक्षा केंद्र की होगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों को प्रायोगिक परीक्षा समाप्त होने वाले दिन ही छात्रों के अंक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इसके साथ ही अंकपत्रों की हार्डकॉपी एक सप्ताह के भीतर विश्वविद्यालय को उपलब्ध करानी होगी। यह भी पढ़ें- कॉलेजों को सत्यापन करने के निर्देश ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए अंक या विलंब से प्...