जहानाबाद, मई 19 -- प्रभारी मंत्री व डीएम ने किया सहयोग शिविर का निरीक्षण करपी प्रखंड की पुराण, परियारी, मुरारी एवं रामपुर चाय पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित करपी, निज संवाददाता। राज्य सरकार के निर्देश पर मंगलवार को करपी एवं बंसी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं आवेदन पत्रों को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- प्राप्त सभी आवेदनों का 30 दिनों के भीतर किया जाएगा निष्पादनसहयोग शिविर का आयोजन करपी प्रखंड की पुराण, परियारी, मुरारी एवं रामपुर चाय पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित किया गया। परियारी पंचायत में जिले के प्रभारी मंत्री दीपक प...