दरभंगा, सितम्बर 23 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। विद्यार्थियों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं के त्वरित समाधान तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को श्रीकामेश्वरी प्रिया पुअर होम, राजकीय मूक-बधिर मध्य विद्यालय तथा राजकीय नेत्रहीन उच्च विद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सहायक निदेशक, दिव्यांगजन आशीष अमन ने की। इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि विद्यार्थी सहयोग शिविर के माध्यम से कुल तीन आवेदन प्राप्त हुए, जिनका नियमानुसार एवं ससमय निष्पादन किया गया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: सहयोग शिविर में सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ क...