सुल्तानपुर, मई 25 -- सुलतानपुर। कुड़वार कस्बे में प्रॉपर्टी डीलर माता प्रसाद पांडेय की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना 25 मार्च शाम कमला इंडियन गैस सर्विस के पास हुई थी। परिजन उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन एम्बुलेंस में ही उनकी मौत हो गई थी। हत्याकांड में आरोपी सुरेन्द्र शर्मा की जमानत याचिका सेशन जज सुनील कुमार ने खारिज कर दी है। यह भी पढ़ें- कोर्ट ने हत्यारोपी की जमानत खारिज की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...