सुल्तानपुर, जुलाई 9 -- सुलतानपुर। प्रॉपर्टी डीलर विजय नारायण सिंह हत्या काण्ड में एडीजे संध्या चौधरी की कोर्ट में सुनवाई 17 जुलाई के लिए टल गई है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि तीन आरोपियों को मुकदमे में तलब करने की याचिका खारिज होने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देने के आधार पर गुरुवार को मौका लिया गया जिस कारण सुनवाई नहीं हुई। शहर के दरियापुर तिराहे पर सात अप्रैल 2024 की शाम हुए चर्चित हत्याकांड में अम्बेडकर नगर जिले का शूटर अजय सिंह सिलावट आरोपी है जो रायबरेली जेल में बन्द है। यह भी पढ़ें- ताज पर जलाभिषेक केस की पत्रावली स्थानांतरित, 12 अगस्त को होगी सुनवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...