एटा, मार्च 31 -- देवर की हत्या में मामले में जेल में निरूद्ध आरोपी महिला को जमानत मिल गई। न्यायालय ने सुनवाई करते हुए जमानत दे दी है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही हाजिर हुई थी। दूसरी तरफ जीआरपी पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। सोमवार को पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। आठ नवंबरRs.-2025 को शहर के मारहर दरवाजा निवासी हामिद अली उर्फ पप्पू रात में खाना खाने के बाद टहलने निकले गए थे। रेलवे यार्ड के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में सभासद भाई कफील अहमद ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच जीआरपी पुलिस कर रही थी। मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गजानंद उर्फ पिपल पुत्र सोहनलाल निवासी त्रिलोकपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली को जेल भेजा था।मुख्य आरोपी अब्दुल खालिद नि...