अमरोहा, जनवरी 4 -- प्रापर्टी डीलर को बंधक बनाकर सवा लाख रुपये वसूलने के मामले में मुख्य आरोपी एसआई को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि अन्य पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था। गौरतलब है कि संभल जिले के एचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर सलार उर्फ हाजीपुर निवासी नईम जोया-अमरोहा मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिस लाइन के सामने प्लॉटिंग करता है। बीती 11 दिसंबर को उसे फोन कर कुछ लोगों ने प्लॉट दिखाने के बहाने बुला लिया था। आरोप है कि आरोपियों में शामिल एसआई, एक पीआरडी जवान समेत तीन लोग नईम को कार में जबरन बैठाकर गजरौला ले गए थे। वहां पहले से मौजूद एक महिला को दिखाकर उसे दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। इसके बाद एक कमरे में बंधक बना लिया था। आरोपियों ने नईम के पिता को फोन कर पांच लाख रुपये की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.