नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- नई दिल्ली, हेमंत कुमार पांडेय दिल्ली के नरेला में प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बाइक सवार हमलावरों को मंगलवार देर रात को बेगमपुर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। हत्या की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग ने ली थी। रोहिणी स्पेशल स्टाफ की टीम की ओर से घेराबंदी किए जाने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू की जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दो शूटरों के पैर में गोली लग गई। इन्हें बीएसए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गुरुवार को बाइकसवार बदमाशों ने की थी वारदात प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरेला इलाके में गुरुवार सुबह प्रापर्टी डीलर प्रमोद की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ ने ली थी। इंस्पेक्टर संदीप गोदारा की देख...