लखनऊ, सितम्बर 14 -- मोहनलालगंज। लेनदेन के विवाद में कुछ लोगों ने प्रापर्टी डीलर को कमरें में बंद कर पिटाई कर दी। पीजीआई क्षेत्र के निजी अस्पताल के सामने फेंक कर भाग निकले। घटना के छह दिन बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रायबरेली जिले के बेहटाकला में रहने वाले अजय चौरसिया अब वृंदावन कालोनी में रहते है। उन्होने पुलिस को बताया कि हितेन्द्र मिश्रा से उनका पैसों के लेनदेन था। 7 तारीख को वह एक मित्र को प्लाट दिखाने मोहनलालगंज आया था तभी हितेन्द्र ने उसे फोन कर मोहनलालगंज के उदवतखेड़ा आफिस में बकाया पैसा लेने के लिए बुलाया। आरोप है कि जब वह वहां पहुंचा तो उसे कमरे में बंद कर लाठी- डंडों से पीटा गया। पुलिस ने हितेन्द्र मिश्रा, उसके बड़े भाई, आदर्श, विशाल सिंह, प्रेम किशोर साहू उर्फ प्रदीप व पांच अज्ञात के खिलाफ रविवार को मुकदमा...