देवघर, जुलाई 15 -- मधुपुर प्रतिनिधि महिला महाविद्यालय मधुपुर की आदिवासी महिला प्राध्यापिका रजनी कुमारी की शिकायत पर प्राध्यापक विकास चंद्र झा पर एससी, एसटी एक्ट उल्लंघन के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कराया है। प्राध्यापिका रजनी कुमारी ने पुलिस को लिखित शिकायत में कहा है कि मधुपुर महिला महाविद्यालय में समाजशास्त्र की प्राध्यापिका है। रूटीन के संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य भरत प्रसाद के यहां जाकर बता रहे थे कि हमलोग के साथ भेदभाव हो रहा है। रूटीन को लेकर प्राध्यापक देवाशीष से बहस हो रही थी, उसी क्रम में प्राध्यापक विकास चंद्र झा उनपर चिल्लाने लगे। जातिसूचक बात करते हुए अभद्र व्यवहार करने लगे। आरोप लगाया गया है कि विकास चंद्र झा अक्सर घटिया व अभद्र बात करते रहते हैं। उनके अभद्र व्यवहार से बहुत अपमानित महसूस कर रही हैं। मामले में उचित कार्रव...