प्राध्यापकों की कमी का दंश झेल रहा राजकीय महाविद्यालय दुद्धी
सोनभद्र, जुलाई 22 -- दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय क्षेत्र शुरु से ही शिक्षा के प्रति सजग रही है। आजादी से पहले ही दुद्धी में सरदार रुपचंद सिंह के नेतृत्व में 1946 में ही गवर्मेंट हाई स्कूल की स्थापना हुई थी। विकास की ओर उन्मुख होते हुए वर्ष के 1965-66 में राजकीय इंटर कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ। तत्पश्चात 1973 में आजादी के लगभग 25 वर्ष बाद ही दुद्धी तहसील मुख्यालय पर राजकीय महाविद्यालय दुद्धी जिला मिर्जापुर की स्थापना हुई। शुरुआत में भले ही दुद्धी में शिक्षा सहित अन्य संस्थान बेहतरीन ढंग से संचालित हुए हों लेकिन वर्तमान में प्राचार्य सहित मात्र 11 प्रोफेसरों के भरोसे राजकीय महाविद्यालय दुद्धी के लगभग 2000 छात्र-छात्राओं का भविष्य देखने को मिल रहा है। महाविद्यालय स्नातक में कला, वाणिज्य तथा गणित व विज्ञान संकाय तथा स्नातकोत्तर स्तर पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.