जहानाबाद, जुलाई 25 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता विधिक सेवा प्राधिकार भवन में सचिव ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में प्रशिक्षित मध्यस्थों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में प्रशिक्षित मध्यस्थ गिरिजा नंदन प्रसाद, उमेश शंकर, बिंदु भूषण प्रसाद, अरुण कुमार, प्रकाश कुमार, रमेश प्रसाद, शैलेन्द्र कुमार सिंह, संजय कुमार सिन्हा एवं देवरानी कुमारी मौजूद थे। मध्यस्थों ने मध्यस्थता में होने वाली समस्याओं से सचिव को अवगत कराया। सचिव ने सभी उपस्थित मध्यस्थों से कहा कि मध्यस्थता 3.0 अभियान आगामी 1 सितंबर से प्रारंभ होने जा रहा है इसे सफल बनाने के लिए सभी स्तर पर प्रयास एवं सभी का सहयोग आवश्यक है। पिछले मध्यस्थता अभियान में उत्पन्न हुई समस्याओं का निराकरण किया गया है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित उच्च न...