बिहारशरीफ, फरवरी 23 -- प्राधिकार की टीम ने किया जेल का निरीक्षण फोटो 23मनोज01 - शेखपुरा जेल का निरीक्षण करते विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद व अन्य। शेखपुरा, निज संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने सोमवार को शेखपुरा जेल का औचक निरीक्षण किया। प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद ने निरीक्षण के दौरान कैदियों को सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं को मुहैया कराने का निर्देश दिया। प्राधिकार की टीम को कारा उपाधीक्षक ने बताया कि मंडल कारा में कुल 396 बंदियों की रहने की क्षमता है । वर्तमान में 289 बंदी रह रहे हैं। सचिव ने जेल में साफ-सफाई प्रतिदिन नियमित रूप से कराने का निर्देश दिया। जलजमाव की समस्या को भी दूर करने का आदेश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.