नोएडा, सितम्बर 27 -- नोएडा। भारतीय किसान यूनियन मंच के केंद्रीय कार्यालय शाहपुर में रविवार को बैठक हुई। किसानों की वर्षों से लंबित समस्याओं पर चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि सात अक्तूबर से सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन में अनिश्चितकालीन किसान अस्तित्व बचाओ आंदोलन प्रारंभ होगा। भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी ने कहा कि नोएडा और उसके आस-पास के किसानों की समस्याओं का समाधान लंबे समय से अधर में लटका हुआ है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार द्वारा एक हाई पावर कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी ने यह माना था कि किसानों के प्लाटों को केवल अतिक्रमण के नाम पर नहीं रोका जाना चाहिए और किसानों की आबादी का निस्तारण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाई पावर कमेटी की सिफारिशों को लगभग चार वर्ष...