हरिद्वार, मई 23 -- हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने ज्वालापुर क्षेत्र में तीन अनाधिकृत व्यावसायिक निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। टिहरी विस्थापित क्षेत्र की गली नंबर सात के सामने करीब 30 गुणा 30 फीट क्षेत्रफल में व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। वहीं ज्वालापुर सलेमपुर स्थित मीनाक्षीपुरम में पानी की टंकी के पास करीब 25 गुणा 30 फीट क्षेत्र में दुकानों का निर्माण किया जा रहा था। इसके अलावा रावली महदूद क्षेत्र में तालाब के सामने करीब 15 गुणा 30 फीट क्षेत्रफल में दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा था। प्राधिकरण के सचिव मनीष सिंह ने बताया कि तीनों मामलों में अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत वाद दर्ज किए गए थे। यह भी पढ़ें- प्राधिकरण ने तीन अवैध निर्माण किए सील निर्माणकर्ताओं को कई बार निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश ...