रुडकी, अप्रैल 22 -- रुड़की, संवाददाता। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को लंढौरा और आसपास के क्षेत्रों में अवैध निर्माण को लेकर अभियान चलाया। टीम ने शिकारपुर रोड पर भूतल पर दुकानों के निर्माण, कब्रिस्तान के पास पीरपुरा रोड और पठानपुरा रोड क्षेत्र में टिन शेड डालकर हॉल का निर्माण सील कर दिया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे थे, जो नियमों का उल्लंघन है। पहले भी संबंधित लोगों को निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद काम जारी रखा गया। लगातार अनदेखी के चलते प्राधिकरण ने कार्रवाई कर वाद दर्ज किए। यह भी पढ़ें- हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के खिलाफ व्यापारियों ने निकाली पैदल मार्च
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.