अलीगढ़, अप्रैल 11 -- अलीगढ़। एडीए ने अवैध निर्माण के खिलाफ शुक्रवार को जवां समेत कई स्थानों पर कार्रवाई की। चार अवैध कालोनियों को ध्वस्त कर दिया। दीवारों को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा भूखंड की नींव भी उखाड़ी गई। एडीए के पीठासीन अधिकारी मौ. हामिद खान ने बताया कि ध्वस्तीकरण अभियान के तहत जवां थाना क्षेत्र के सिया रठगांव रोड पर जयप्रकाश व बबलू की कालोनी को ध्वस्त किया गया। इसके बाद टीम रठगांव पहुंची। यहां पर फरान की कालोनी पर ध्वस्तीकरण किया गया। पूरे परिसर के भूखंड को उखाड़ा गया। इसी गांव में खालिदा बेगम, छुट्टन खां, मिठ्ठन खां आदि द्वारा विकसित कालोनी को ध्वस्त किया गया। मिर्जापुर सिया में असद की कालोनी को ध्वस्त किया गया। अवर अभियंता मनोज शर्मा, श्यामवीर सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.