रुडकी, मार्च 21 -- एक व्यक्ति ने आरसीसी की बेचों पर अपना नाम लिखवा दिया। जबकि वह एचआरडीए की ओर से लगवाई गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर एचआरडीए के अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के उद्यान विशेषज्ञ प्रवीण माथुर ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि एचआरडीए की ओर से लक्सर और रुड़की क्षेत्र में ग्रामीणों के लिए आरसीसी चेयर बेंच लगवाई जा रही हैं। इसके चलते लक्सर तहसील के भुरनी खतीरपुर गांव के पास भी तीन आरसीसी चेयर बेंच लगाई गईं थीं। लेकिन बेंच पर बाबर खान नामक व्यक्ति ने अपना नाम लिखवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.